Posted on 04 Nov, 2016 5:50 pm

भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 4, 2016, 17:36 IST
 

जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की पुरातात्विक संगोष्ठी ‘‘रायसेन क्षेत्र का युगयुगीन इतिहास’’ विषय पर 05 तथा 06 नवम्बर को आयोजित की गई है। इस संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्तर के विद्वान शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुरातत्व एवं इतिहास के वैभव से धनी रायसेन जिले की नवीन जानकारियां नागरिकों के सम्मुख लाकर यहां पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस संगोष्ठी का आयोजन भारतीय इतिहास संकलन समिति मध्यभारत तथा जिला पुरातत्व संघ रायसेन द्वारा किया जा रहा है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent