Posted on 16 Sep, 2018 10:23 pm

 

हज-2018 की वापसी की दूसरी उड़ान रात 2.45 बजे मदीना से भोपाल विमानतल पहुँची। इस उड़ान में 93 हज यात्री नेक दुआओं के साथ वापस आये।

राज्य हज कमेटी के सचिव श्री दाऊद अहमद खान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विमानतल पर हज कमेटी द्वारा यात्रियों का स्वागत किया गया। सभी हज यात्रियों को पवित जल ज़म-ज़म देकर विमानतल से घरों के लिए रवाना किया गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent