Posted on 27 Jul, 2016 6:30 pm

पिछड़ा वर्ग एंव अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने किया शुभारंभ 

भोपाल : बुधवार, जुलाई 27, 2016, 17:05 IST
 

काबा शरीफ मक्का जैसी पवित्र धरती पर जाने का जिन्हें मौका मिला है वे वहाँ भाईचारा, प्रेम और शांति के लिए दुआ करें। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव आज यहाँ हज-2016 के ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

राज्यमंत्री श्रीमती यादव ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस वर्ष 3000 हज यात्री जा रहे हैं। 40 से 45 दिन की हज यात्रा के लिए प्रशिक्षण अत्यन्त आवश्यक है। श्रीमती यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार भोपाल में हज हाउस तैयार है। जल्द ही उसका लोकार्पण किया जायेगा। प्रदेश का विकास तभी सार्थक होगा जब अंतिम व्यक्ति तक समृद्धि की रोशनी पहुँचेगी।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने इस मौके पर हज गाईड का विमोचन किया। श्रीमती यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट भी वितरित किये।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी इनायत हुसैन कुरैशी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री हिदायतुल्लाह शेख तथा मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शौकत मोहम्मद खान उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश