Posted on 21 Jan, 2017 6:54 pm

 

भोपाल : शनिवार, जनवरी 21, 2017, 18:48 IST

 

'नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा शनिवार सुबह प्रात: पूजन आरती के बाद हरदा जिले के गोदागाँव से आगे छीपानेर की ओर बढ़ी। नर्मदा के जयघोष के साथ ही गीत, संगीत, भजन ने क्या बच्चे, क्या बूढ़े, सभी को बाँध रखा था। सबके यही स्वर रहे 'हँसते-हँसाते यूँहीं गुनगुनाते चल देंगे चार कदम।'' यात्रा ध्वज क्षेत्रीय विधायक श्री संजय शाह ने धारण किया।

यात्रा का रात्रि विश्राम गोंदागाँव मठ में हुआ। इस दौरान देर रात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। यात्रा यहाँ से छीपानेर, चिचोट, लछौरा, शमशाबाद, जलौदा होते हुए गोयल पहुँची। यहाँ रात्रि विश्राम रहेगा। यात्रा पथ पर जगह-जगह यात्रियों का आत्मीय स्वागत हुआ। लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। तोरण, कलश सजाकर नर्मदा यात्रा का वंदन किया गया। माँ नर्मदा के भजन, गीत, कीर्तन के साथ बड़ी संख्या में लोग आगे बढ़े।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश