स्वतंत्रता आन्दोलन पर आधारित उत्तर खोजो प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
Posted on 01 Sep, 2017 5:32 pm
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 1, 2017, 17:27 IST | |
स्वतंत्रता आन्दोलन 1857-1947 विषय पर दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्र प्रदर्शनी पर आधारित 'उत्तर खोजो प्रतियोगिता' के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतिभागी के अधिक संख्या में उत्तर सही होने की वजह से विजेताओं का चयन लाटरी के जरिए किया गया। प्रतियोगिता के तीनों विजेता भोपाल शहर के निवासी हैं। प्रथम श्री लोकेश श्रीवास, द्वितीय श्री सुधीर मोता एवं तृतीय सुश्री अंजली दुबे रही। उल्लेखनीय है कि संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल द्वारा राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स भोपाल में 17 से 24 अगस्त 2017 तक स्वतंत्रता आन्दोलन विषय पर दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश