Posted on 23 Jun, 2017 4:25 pm

भोपाल : शुक्रवार, जून 23, 2017, 15:23 IST
 

गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का आभार माना है। श्री सिंह ने कहा है कि देश में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी में सागर को सम्मिलित किये जाने से न सिर्फ सागर बल्कि बुंदेलखण्ड का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास को लक्ष्य बनाकर कार्य किया है। यही वजह है कि केंद्र की स्मार्ट सिटी की सूची में आज मध्यप्रदेश के कई शहरों के नाम शामिल हैं। स्वच्छ शहरों की सूची में भी इंदौर एवं भोपाल अव्वल पायदान पर हैं।

श्री सिंह ने कहा कि निरंतर विकास कर रहे सागर के साथ ही सतना शहर का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। केंद्र सरकार की यह सौगात मिलने पर सागर की जनता बधाई की पात्र है। श्री सिंह ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को साधुवाद दिया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश