Posted on 07 Oct, 2016 5:57 pm

भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 7, 2016, 17:17 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई करने के निर्णय से खुश होकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों और उनके संगठनों ने आज यहाँ मंत्रालय में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

श्री चौहान ने कहा कि दैनिक वेतनभोगी साथी वर्षों से शासकीय सेवा में थे। उनसे काम खूब लिया गया लेकिन भविष्य को अनिश्चित छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि एक समय कई लोग निकाल दिये गये। वर्षों से सरकार के माध्यम से निष्ठापूर्वक जनता की सेवा की। श्री चौहान ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर खुशी की बात है कि दैनिक वेतनभोगी अब स्थाई कर्मी होंगे। उन्हें अनेक सुविधाएँ मिलेंगी। जीवन में निश्चितता आयेगी और परिवार सुखी होगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent