Posted on 27 Feb, 2017 4:04 pm

 

भोपाल : सोमवार, फरवरी 27, 2017, 14:08 IST

 

 

राज्य शासन ने स्ट्रीट टू स्कूल अभियान के तहत राज्य स्तर पर विभिन्न विभाग के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास अध्यक्ष/समन्वयक होंगे।

आयुक्त महिला सशक्तिकरण संचालनालय को सदस्य सचिव बनाया गया है। सदस्यों में आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुक्त सामाजिक न्याय, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, आयुक्त श्रम, आयुक्त सर्व शिक्षा अभियान और पुलिस महानिदेशक द्वारा नामांकित प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश