Posted on 12 Jul, 2016 10:22 pm

स्कूल शिक्षा विभाग में सरकारी स्कूलों एवं कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के लिये एम शिक्षा मित्र मोबाइल एप उपलब्ध करवाया गया है। एप के माध्यम से सेवा संबंधी जानकारी, पे-स्लिप, शिकायत निवारण एवं अवकाश संबंधी जानकारी दी जा रही है। एम शिक्षा मित्र एप को अभी 61 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी द्वारा उपयोग किया जा रहा है।

एप को लोकप्रिय बनाने के लिये इसमें लगातार सुधार किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी के मोबाइल नम्बर भी एकत्र किये जा रहे हैं। इन नम्बरों के आधार पर सेवा संबंधी जानकारी एप के माध्यम से ही दी जायेगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent