Posted on 09 Mar, 2018 8:20 pm

 

भारत स्काउट-गाइड, मध्यप्रदेश की राज्य कार्यकारिणी की बैठक ऊर्जा मंत्री एवं राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारस जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में संस्था का वर्ष 2017-18 का पुनरीक्षित एवं वर्ष 2018-19 का प्रस्तावित बजट, अंकेक्षण-प्रतिवेदन, वार्षिक कार्यक्रम एवं वार्षिक योजना के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का अनुमोदन किया गया। जिलों से आए पदाधिकारियों द्वारा संस्था की गतिविधियों में वृद्धि के लिये सुझाव दिये गये। स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सहयोगियों द्वारा सिंहस्थ में दिये गये विशेष सहयोग के लिये उन्हें मैडल एवं प्रशस्ति-पत्र से अलंकृत करने का निर्णय लिया गया। श्री पारस जैन ने सदस्यों को जिले के सभी गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त करने का सुझाव दिया।

बैठक में राज्य आयुक्त (स्काउट) श्री डी.एस. राघव, राज्य आयुक्त (गाइड) श्रीमती सरोज चौकसे, कोषाध्यक्ष डॉ. बलवान सिंह, राज्य सचिव श्री आलोक खरे, सर्वश्री अंबाराम कराड़ा, राजीव जैन, आर.डी. सोलंकी, राकेश डागोर एवं सहायक राज्य आयुक्त (गाइड) श्रीमती डेजी रानी जैन सहित अनेक पदाधिकारी और जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent