Posted on 05 Jun, 2017 5:35 pm

भोपाल : सोमवार, जून 5, 2017, 16:52 IST
 

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज सैलाना में 25 करोड़ 45 लाख रूपये लागत के निर्माण कार्यो का लोकार्पण और 90 लाख रूपये के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सैलाना के विकास में कोई कमी नहीं आने देगें। उन्होंने कहा कि चौपाल, सभाओं और चर्चाओं में किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करेगें। मुख्यमंत्रीजी ने सैलाना के विकास के लिये पॉच करोड़ रूपये की राशि देनें की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता का विकास और प्रदेश का कल्याण ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि जहां-जहां तालाब खोदे जा सकते हैं, उन सभी का परीक्षण करवायें। तकनीकी परीक्षण उपरांत स्वीकृति प्रदान की जाकर राशि आवंटित कर दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिये आवश्यकतानुसार पानी उपलब्ध कराया जायेगा। पिछले चार वर्षो से प्रदेश को लगातार राष्ट्रीय कृषि कर्मण अवार्ड मिलने में किसानों का ही विशेष योगदान रहा है। सरकार द्वारा किसानों के प्रति संवेदनशीलता के कारण ही आज प्रदेश में सिंचाई का रकबा चालीस लाख हेक्टेयर तक पहुच गया हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सैलाना के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये पॉच करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से जल शोधन संयंत्र प्लांट का लोकार्पण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जल शोधन संयंत्र परिसर सैलाना में पीपल का पौधा लगाया। उन्होने कहा कि धरती को बचाने के लिये पर्यावरण का संरक्षण अत्यन्त आवश्यक है। श्री चौहान ने आगामी जुलाई माह में पौध रोपण अभियान अंतर्गत अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश