सैर-सपाटा 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को बंद रहेगा
Posted on 29 Sep, 2017 4:53 pm
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 29, 2017, 22:05 IST |
|
भोपाल स्थित सैर-सपाटा 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर, 2017 को बंद रहेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा संचालित सैर-सपाटा को इन दो दिनों में माँ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सैर-सपाटा के सीनियर मैनेजर श्री टी.ए.अंसारी ने बताया कि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो इसलिए सैर-सपाटा बंद रहेगा। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश