Posted on 29 Sep, 2017 4:39 pm

 

आयुक्त जनसम्पर्क ने शॉल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित 

 

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 29, 2017, 20:44 IST
 

जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत्त दो कर्मचारियों को आज जनसम्पर्क संचालनालय में विदाई दी गई। आयुक्त जनसम्पर्क श्री अनुपम राजन ने विदाई समारोह में मुख्यमंत्री निवास के प्रेस प्रकोष्ठ से संबद्ध संचार सहायक ग्रेड-2 श्री बी.एस. राजपूत और संचालनालय की उर्दू शाखा में कार्यरत प्रचार सहायक ग्रेड-2 श्री इक़बाल मंज़र को शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

आयुक्त जनसम्पर्क श्री राजन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की उल्लेखनीय सेवाओं का जिक्र करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संचालक श्री अनिल माथुर, अपर संचालक सर्वश्री सुरेश गुप्ता, एच.एल. चौधरी, एल.आर. सिसोदिया और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent