Posted on 31 May, 2016 7:30 pm

जनसम्पर्क विभाग से आज सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों अपर संचालक श्रीमती विद्या गामड़, उप संचालक श्री रामशरण पाराशर और उप संचालक श्री दिनेश मालवीय को संचालनालय में आयोजित समारोह में आत्मीय विदाई दी गयी।

विभाग के प्रमुख सचिव श्री एस.के. मिश्रा ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों द्वारा दिये गये उल्लेखनीय योगदान की चर्चा की। प्रमुख सचिव श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन के विभागों में जनसम्पर्क विभाग की सेवा चुनौतीपूर्ण होती है। इस विभाग पर राज्य सरकार की छवि बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों ने बखूबी किया है। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से अपने अनुभव का लाभ सामाजिक कार्यों में दिये जाने का आग्रह किया।

प्रारंभ में प्रमुख सचिव श्री मिश्रा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का शॉल-श्रीफल से स्वागत कर स्मृति-चिन्ह भेंट किये। इस मौके पर अपर संचालक सर्वश्री सुरेश गुप्ता, मंगला मिश्रा, सी.के. सिसोदिया और देवेन्द्र जोशी भी मौजूद थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश 

Recent