Posted on 02 May, 2017 1:05 pm

 

यात्रा का गाँव-गाँव में हुआ भव्य स्वागत 

 

भोपाल : मंगलवार, मई 2, 2017, 19:52 IST
 

डिण्डोरी जिले के भक्तजनों ने आज ''नमामि देवी नर्मदे''-सेवा यात्रा की रैली में शामिल होकर ग्राम-धर्मपुरा तक यात्रा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जीवन दायिनी नर्मदा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा प्रारंभ की है। यात्रा ने डिण्डौरी जिले में जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। सेवायात्रा के माध्यम से लोगों में नर्मदा जल की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा को सफल बनाने के लिए विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा है।

यात्रा आज ग्राम-धर्मपुरा में रात्रि विश्राम करेगी। जब सेवा-यात्रा गाँव-गाँव पहुँची तो लोगों ने पुष्प-वर्षा एवं कलश-यात्रा निकालकर सेवा यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। सेवा-यात्रा में 'हर-हर नर्मदे'' की जय-जयकार की गई। स्थानीय लोक कलाकारों ने लोक-नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं द्वारा इस दौरान कलश-यात्रा निकाली गई और पुष्प-वर्षा के साथ लोक-गीत भी गाये।

पूरे विश्व में सेवायात्रा एक सफल यात्रा बन गई है। इस यात्रा में गाँवों से आई उपयात्राएँ भी शामिल हुई। ग्राम-पलकी पहुँचने पर हजारों लोगों ने सेवा यात्रा का स्वागत किया। लोगों को नर्मदा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन, नशामुक्ति, स्वच्छता, बेटी-बचाओ अभियान, शिक्षा, वृक्षारोपण इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। सेवा यात्रियों के लिये स्वल्पाहार और पेयजल व्यवस्था के स्टॉल भी लगाए गए। हजारों युवक, महिलाएँ, वृद्धजन, बच्चे, साधु-संत, जन-प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी संगठनों के सदस्य, जन-अभियान परिषद के सदस्य शामिल होकर सेवा यात्रा को सफल बनाने में सहभागी बन रहे हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश