Posted on 03 Feb, 2017 6:48 pm

 

भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 3, 2017, 17:22 IST

 

सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' स्मृति समारोह 4-5 फरवरी को होशंगाबाद में होगा। समारोह में पहले दिन 'निराला की साहित्य साधना के विविध आयाम' विषय पर वक्तव्य होंगे। इसमें डॉ. आरती श्रीवास्तव (होशंगाबाद), डॉ. कृष्ण गोपाल मिश्र (भोपाल), श्री विनोद निगम (होशंगाबाद) और डॉ. धीरेन्द्र गुप्ता (इटारसी) अपना वक्तव्य देंगे। मुख्य अतिथि पं. भवानी शंकर शर्मा होंगे। अध्यक्षता श्री अशोक जमनानी करेंगे। द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं की कविता/निबंध प्रतियोगिता होगी।

पाँच फरवरी को रचना-पाठ होगा। स्थानीय साहित्यकार श्री विनोद कटारे, श्री पंकज पटेरिया, श्री प्रमोद शर्मा, श्री सुभाष यादव, श्री महेश मूलचंदानी और श्री अशोक जमनानी रचना-पाठ करेंगे। अध्यक्षता श्री विनोद निगम करेंगे। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिये जायेंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश