Posted on 31 Jul, 2016 5:25 pm

सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने दिये शेष राशि शीघ्र जमा करवाने के निर्देश 

भोपाल : रविवार, जुलाई 31, 2016, 16:59 IST
 

सहकारी बैंकों के जरिये 32 जिले में 1957 करोड़ से अधिक की सूखा राहत राशि किसानों के खाते में जमा की गयी है। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने यह जानकारी दी।

राज्य मंत्री श्री सारंग ने बताया सूखे से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिये सरकार के प्रयासों से राज्य सहकारी बैंकों और समितियों को 1975 करोड़ 76 लाख की राहत राशि उपलब्ध करवायी, जिसमें से 1957 करोड़ 15 लाख की राहत राशि किसानों को वितरित की गयी है। उन्होंने कहा शेष राहत राशि बाँटने का काम तेजी से किया जा रहा है।

कटनी में 22 करोड़ 65 लाख, बालाघाट में 21 लाख, सिवनी में 64 करोड़ 65 लाख, नरसिंहपुर में 14 करोड़, सागर में 130 करोड़ 36 लाख, दमोह में 119 करोड़ 65 लाख, पन्ना में 49 करोड़ 86 लाख, छतरपुर में 115 करोड़ 18 लाख, टीकमगढ़ में 44 करोड़ 64 लाख, रीवा में 37 करोड़ 76 लाख, सतना में 115 करोड़ 92 लाख, सीधी में 89 लाख, झाबुआ में 35 करोड़ 75 लाख, अलीराजपुर में 35 करोड़ 78 लाख, खरगोन में 55 करोड़ 48 लाख, उज्जैन में 10 करोड़ 99 लाख, नीमच में 102 करोड़, देवास में 221 करोड़ 7 लाख, शाजापुर में 187 करोड़ 96 लाख, आगर-मालवा में 108 करोड़ 46 लाख, ग्वालियर में 45 लाख, शिवपुरी में 54 करोड़ 51 लाख, गुना में 29 करोड़ 27 लाख, अशोकनगर में 83 लाख, मुरैना में 8 करोड़ 70 लाख, भोपाल में 74 करोड़ 91 लाख, सीहोर में 13 करोड़ 54 लाख, रायसेन में 24 करोड़ 28 लाख, विदिशा में 263 करोड़ 88 लाख, राजगढ़ में 12 करोड़ 9 लाख, बैतूल 1 करोड़ 37 लाख और होशंगाबाद में 9 लाख राहत राशि किसानों के खाते में जमा की गयी है।

राज्य मंत्री श्री सारंग ने शेष 18 करोड़ 28 लाख की राशि शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिये हैं। यह राशि खाता नम्बर सही न होने या अन्य कारणों से वितरित नहीं की जा सकी थी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश