Posted on 27 May, 2017 11:35 am

भोपाल : शनिवार, मई 27, 2017, 17:46 IST
 

खाद्य आयुक्त श्री विवेक पोरवाल ने सी.एम. हेल्पलाइन में अप्रैल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेवल-1 के 5 अधिकारी को एक-एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है। खाद्य आयुक्त द्वारा बताया गया कि इन अधिकारियों द्वारा उपभोक्ता की शिकायत का तत्परतापूर्वक निराकरण किया गया है।

लेवल-1 के पुरस्कृत अधिकारियों में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री प्रीति राठौर इंदौर, सुश्री खुशबू शर्मा मुरैना, श्री एस.सी. जैन अशोकनगर, श्री अभिषेक दुबे शिवपुरी और श्री प्रताप सिंह भोपाल शामिल हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश