Posted on 09 Apr, 2017 9:18 am

भोपाल : रविवार, अप्रैल 9, 2017, 20:54 IST
 

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की संवेदनशीलता और तत्परता से आज एक बस दुर्घटना के घायलों को न केवल तत्काल चिकित्सा सुविधा मिली बल्कि समय से उनका इलाज भी शुरू हो गया।

कृषि मंत्री श्री बिसेन आज सिवनी से लौट रहे थे तब उनके आगे जा रही एक निजी बस छपारा के समीप पलट गई। दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये थे। मंत्री श्री बिसेन ने तत्काल अपनी गाड़ी रूकवाई। उन्होंने घायलों को बस से निकाला और अपने वाहन से उनके सामान सहित सिवनी जिला चिकित्सालय पहुँचाया। इस बीच उन्होंने एंबुलेंस 108 को सूचित किया। साथ ही कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ सिवनी को भी फोन पर सूचना देकर मौके पर पहुँचने को कहा।

मंत्री श्री बिसेन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बस के अंदर फँसे घायलों को सबसे पहले निकाला। उन्होंने पलट गई बस को भी सीधा करवाया। श्री बिसेन की संवेदनशीलता और तत्परता जहाँ गंभीर रूप से घायलों को तत्काल इलाज मिल सका, वहीं उनकी जान भी बच पाई। श्री बिसेन के प्रयासों की आसपास के एकत्रित गाँव वालों ने सराहना की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश