Posted on 13 Oct, 2017 7:54 pm

 

राज्य शासन द्वारा राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव निर्धारण प्राधिकरण (एस.ई.आई.ए.ए.) तथा राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एस.ई.ए.सी.) का गठन किया गया है। इस संबंध में आज पर्यावरण विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

श्री राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव निर्धारण प्राधिकरण में श्री आर.के. शर्मा तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन के कार्यकारी निदेशक को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है।

मो. कासम खान को राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में डॉ. मो. अकरम खान, डॉ. ए. के. शर्मा, डॉ. रूबिना चौधरी, डॉ. सोनल मेहता, श्री प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. जय प्रकाश शुक्ला, श्री रामेश्वर महेश्वरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। म.प्र. प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव को समिति का सचिव बनाया गया है। दोनों समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent