Posted on 23 Nov, 2016 5:59 pm

भोपाल : बुधवार, नवम्बर 23, 2016, 16:55 IST
 

सिन्धी साहित्य अकादमी के संयोजन में 'पहिरियो सिन्धी' फिल्म महोत्सव-2016 में 27 नवम्बर को रवीन्द्र नाट्य गृह में सिन्धी भाषा की फिल्म का प्रदर्शन होगा। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव होंगे। फिल्म 'जाग सुहणा' का शाम 4.15 बजे और दूसरी फिल्म 'छा ई हो ई प्यार आ' का शाम 7 बजे से प्रदर्शन होगा। प्रवेश नि:शुल्क है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश