Posted on 08 Sep, 2017 11:00 am

 

साक्षर भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय-स्तर पर तीन पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उप राष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू प्रदेश के अधिकारियों को विश्व साक्षरता दिवस पर 8 सितम्बर को नई दिल्ली में इन पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे।

पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के रूप में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग को प्राप्त हुआ है। सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार जिला लोक शिक्षा समिति, टीकमगढ़ को तथा सर्वश्रेष्ठ राज्य संसाधन केन्द्र के लिये राज्य संसांधन केन्द्र, इंदौर का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये किया गया है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में उप राष्ट्रपति श्री नायडू और मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर इन पुरस्कारों से राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री लोकेश कुमार जाटव एवं अन्य अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में साक्षर भारत योजना अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले राज्य, जिला और राज्य संसाधन केन्द्र के लिये निर्धारित पुरस्कारों से सम्मानित करने मध्यप्रदेश को चयनित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016-17 में मध्यप्रदेश में 24 लाख 61 हजार से अधिक प्रौढ़ निरक्षरों को प्रशिक्षण के बाद साक्षरता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हुई है। वहीं प्रदेश के 31 सांसद आदर्श ग्रामों में लगभग 24 हजार प्रौढ़ निरक्षर नव-साक्षर बनकर सामने
आये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent