Posted on 06 Jul, 2019 7:57 pm

चिकित्सा शिक्षा,आयुष एवंसंस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा है कि वे साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञानअध्ययन विश्वविद्यालय को बौद्ध अध्ययन का विश्व केन्द्र बनाने के लिये प्रयासरतहैं। डॉ. साधौ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कर रही थी।मंत्री डॉ. साधौ ने विश्वविद्यालय में क्लॉस-रूम, अकादमिक भवन,प्रशासनिक भवनआदि का निरीक्षण किया तथा पीएचडी के छात्रों से भेंट भी की। उन्होंने मास्टर प्लान,भवन निर्माणपर प्रेजेंटेशन देखा। साथ ही विश्वविद्यालय भवन निर्माण के प्रथम चरण के प्लान औरबजट के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित विवि परिसर को बौद्ध एवंभारतीय वास्तु सिद्धांतों का उपयोग करने का भी सुझाव दिया। 

संस्कृति मंत्री डॉ.साधौ ने कहा कि सार्क देशों और दक्षिण एशियाई देशों के विद्यार्थियों को देखते हुएऐसे पाठ्यक्रम और सुविधाएँ विकसित करें कि इन देशों के अधिक से अधिक छात्र साँचीविश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए आकर्षित हों। इससे सार्क देशों से भारत केसांस्कृतिक रिश्ते भी और अधिक मज़बूत होंगे। 

मंत्री डॉ. साधौ नेकहा कि वे देश के अन्य बौद्ध विश्वविद्यालयों जैसे नालंदा विवि,नवनालंदामहाविहार विवि के प्राध्यापकों को साँची विश्वविद्यालय में व्याख्यान के लिए आमंत्रितकर उनके अनुभव का लाभ उठाया जाये। डॉ. साधौ ने विश्वविद्यालय में बौद्ध तथा भारतीयदर्शन पर आधारित अधिक से अधिक कार्यशालाएँ और सेमीनार आयोजित करने को कहा, जिससेअन्य बौद्ध देशों के छात्र साँची विश्वविद्यालय पहुँचें और यहाँ के पाठ्यक्रमों कीओर आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि अन्य विदेशी और भारतीय विश्वविद्यालयों से बातचीतकर छात्रों के एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी कार्य करना चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव संस्कृतिएवं विश्वविद्यालय के कुलपति श्री पंकज राग, कुलसचिव श्री अदिति कुमार त्रिपाठीसहित प्राध्यापक और अधिकारी उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent