Posted on 20 Jul, 2018 3:18 pm

अनूपपुर जिले की सहाना बेगम को जीवन के कठिन समय में मुख्यमंत्री संबल योजना ने जो सहारा दिया, उसे वह कभी भूल नहीं सकती है।

सहाना बेगम के पति जमील खान राज मिस्त्री के रूप में घर निर्माण का काम करते थे। पिछले साल उनकी काम के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सहाना बेगम के जीवन में एक दम अंधेरा छा गया। उसे समझ में नहीं आ रहा था, कि वह अब क्या करें। आगे जीवन-यापन का खर्च कैसे चलेगा। सहाना की चिंता वाजिब थी।

बस उसे यह नहीं मालूम था कि उसके पति संबल योजना में पंजीकृत है। पंजीकृत श्रमिक होने के कारण सहाना बेगम को नगर पलिका ने तुरंत 5 हजार की अंत्येष्टि सहायता दी। इतना ही नहीं 4 लाख की अनुग्रह राशि भी प्रदान की गई। विपत्ति में सहाना बेगम को मिली आर्थिक सहायता से उसे संबल मिला है। अब अनुग्रह राशि से वह छोटा-मोटा काम कर जीवन-यापन कर सकेंगी।


सक्सेस स्टोरी (अनूपपुर)

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश