Posted on 25 Dec, 2016 6:40 pm

भोपाल : रविवार, दिसम्बर 25, 2016, 18:22 IST
 

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग आज भोपाल में हुई हेरीटेज वॉक में शामिल हुए। उन्होंने खुशनुमा मौसम में बड़ी झील और ऐतिहासिक कमलापति महल का नजारा देखा और हेरीटेज वॉक का आनंद लिया।

हेरीटेज वॉक में ऐतिहासिक गौहर महल, कमला पार्क एवं व्ही.आई.पी. रोड से बड़ी झील की सुंदरता, सदर मंजिल, ताज महल, ताजुल मसाजिद, गोलघर सहित अन्य स्थल का भ्रमण होता है। वॉक में कई लोग भोपाल की सुंदरता को अपने केमरे में कैद करते हैं। इसमें भोपाल के इतिहास, समृद्ध संस्कृति, नवाबी दौर के ऐतिहासिक घटनाक्रम और शानौ-शोकत से झीलों तथा ताल-तलैया की नगरी के विकासक्रम से अवगत करवाया जाता है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश