Posted on 28 Sep, 2018 9:25 pm

 

सर्जिकल स्ट्राईक दिवस के अवसर पर 29 सितम्बर को प्रात: 11.30 बजे से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सैनिक विश्राम गृह में सर्जिकल स्ट्राईक दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिग्रेडियर आर.एस. नौटियाल, संचालक सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश होंगे।

कार्यक्रम में कर्नल यशवंत कुमार सिंह, (से.नि.) शौर्य चक्र, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी, पूर्व सैनिक और उनके परिजन सम्मिलित होंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent