Posted on 21 Jul, 2017 8:05 pm

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 21, 2017, 19:23 IST
 

विधि-विधायी विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में विधि-विधायी मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि समिति सदस्यों को विधि संबंधी प्रक्रिया के अध्ययन के लिए उच्च न्यायालय का भ्रमण करवाया जायगा। यदि आवश्यक हुआ तो मुख्यमंत्री से अनुमति लेकर सर्वोच्च न्यायालय का भ्रमण भी करवाया जायगा।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पोहरी जिला शिवपुरी में अपर जिला न्यायाधीश के न्यायालय खोले जाने के संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। विधायक श्री गोवर्धन उपाध्याय ने विदिशा जिले के लटेरी में एड.डी.जे. न्यायालय स्थापित किए जाने संबंधी प्रस्ताव रखा।

बैठक में विधायक सदस्य श्री दुर्गालाल विजय, श्री बाला बच्चन, श्री आर.डी. प्रजापति, सदस्य श्री महेन्द्र सिंह मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव विधि-विधायी श्री एस.के. सक्सेना ने आभार माना।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent