Posted on 11 Oct, 2017 4:24 pm

 

संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा ने वयोवद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगोदेवी के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। श्री पटवा ने शोक संदेश में कहा है कि मंगोदेवी की स्वतंत्रता संग्राम में अह्म भूमिका रही है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगोदेवी का लम्बी बीमारी के बाद 94 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent