Posted on 27 Feb, 2019 1:17 pm

 

राज्य शासन ने प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त, पर्यटन और प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड को वर्तमान दायित्व के साथ प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इसके साथ ही, अपर सचिव, गृह श्री बाबू सिंह जामोद को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ कार्यपालक संचालक, आपदा प्रबंध संस्थान, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​