Posted on 06 Nov, 2016 5:24 pm

भोपाल : रविवार, नवम्बर 6, 2016, 16:46 IST
 

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री कलराज मिश्र, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का आज दतिया हवाई पट्टी पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्रियों की अगवानी की। इस मौके पर जनसंपर्क एवं जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव भाजपा श्री विनय सहस्रबुद्धे भी उपस्थित थे।

पीताम्बरा पीठ पर पूजा-अर्चना

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री कलराज मिश्र और श्री थावरचंद गेहलोत तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह पीताम्बरा पीठ पहुँचे और उन्होंने वहाँ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क एवं जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी इस मौके पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाण्डेर विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री विक्रम सिंह बुंदेला, पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent