Posted on 31 Jul, 2018 7:46 pm

 

श्री मनोज कुमार सपरा ने आज सतपुडा भवन स्थित वन मुख्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं राज्य वन बल प्रमुख का पदभार श्री जव्वाद हसन से उनके सेवानिवृत्त होने पर ग्रहण किया।

भारतीय वन सेवा संवर्ग 1981 के वन अधिकारी श्री एम.के. सपरा इसके पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा) के पद पर पदस्थ थे। श्री सपरा ने वर्ष 1983 में कोंडागांव सामान्य वन मण्डल से अपनी सेवाएँ प्रारंभ की। वन मण्डलाधिकारी के रूप में खण्डवा उत्पादन वन मण्डल, इसके बाद वन विभाग तथा मंत्रालय में विभिन्न पदों पर पदस्थ रहते हुए कार्य किया।

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश