Posted on 27 Oct, 2016 4:05 pm

भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 27, 2016, 12:40 IST
 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी श्री बसंत प्रताप सिंह मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। श्री सिंह वर्तमान में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। श्री सिंह 1 नवम्बर 2016 से इस दायित्व कानिर्वहन करेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

राज्य शासन ने आज श्री बसंत प्रताप सिंह को अपर मुख्य सचिव गृह के वर्तमान दायित्व के साथ-साथ पदेन विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय , घोषित करने संबंधी आदेश जारी किया है।

मध्यप्रदेश में जिन अधिकारियों ने मुख्य सचिव का जिम्मा सम्हाला है उनमें सर्वश्री एच. एस. कामथ, आर. पी. नरोन्हा, एम. पी. श्रीवास्तव, आर. पी. नायक, आर. पी. नरोन्हा, एम. एस. चौधरी, एस. सी. वर्मा, के. एल. पसरीचा, बी. के. दुबे, जी. जगतपति, बीरबल, ब्रम्हस्वरूप, के. सी. एस. आचार्य, एम. एस. सिंहदेव, आर. एन. चोपड़ा, आर. एस. खन्ना, आर. पी. कपूर, श्रीमती निर्मला बुच, एन. एस. सेठी, एस. सी. बैहार, के. एस. शर्मा, पी. के. मल्होत्रा, ए.वी. सिंह, बी. के. साहा, विजय सिंह, आर. सी. साहनी, अवनि वैश, आर. परशुराम एवं अन्टोनी डिसा शामिल हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent