Posted on 13 Sep, 2018 7:29 pm

 

प्रधानमंत्री आवास योजना से मध्यप्रदेश में आवासहीन गरीबों का स्वयं के मकान का सपना साकार हुआ है। इन मकानों में ये परिवार सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

भोपाल जिले में फंदा विकासखण्ड के ग्राम मेंडोरी में श्रमिक पर्वतलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान मिल गया है। पर्वतलाल पुत्र के साथ मजदूरी करके जीवन-यापन करते हैं। मजदूरी से इतना पैसा नहीं बच पाता कि अपना पक्का मकान बना सकें। परिवार बड़ा होने के कारण झुग्गी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना में पर्वतलाल का चयन होने के बाद उसे डेढ़ लाख रुपये बैंक खाते में मिले। इससे उसने अपना पक्का घर बनाया है। घर में परिवार की आवश्यकतानुसार अतिरिक्त निर्माण के लिये अपनी छोटी-मोटी बचत का पैसा भी लगा दिया है। आज उसके पास सुविधायुक्त खुद का पक्का मकान है। श्रमिक पर्वतलाल ने स्वच्छता अभियान का पालन करते हुए अपने मकान में पक्का शौचालय भी बनाया है।

होशंगाबाद जिले मेंप्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2022 तक सभी गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाने के भागीरथी प्रयास किये जा रहे हैं। जिले के सिवनी-मालवा विकासखण्ड के ग्राम शिवपुर के 58 वर्षीय श्रमिक महेश को इस योजना में पक्का आवास मिल गया है। महेश मजदूरी करता है। इसलिये उसकी सीमित आमदनी है। ग्राम पंचायत के माध्यम से उसे पक्का आवास मिला है। पक्का मकान मिलने से श्रमिक महेश के परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent