शिक्षा के साधन और सुविधाएँ उपलब्ध
Posted on 27 Jan, 2017 9:00 pm
अब बेहतर परिणाम हासिल करें
|
|
भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 27, 2017, 17:38 IST | |
राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षा के लिए सभी आवश्यक संसाधन और सुविधाएँ उपलब्ध करवा रही हैं। अब विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वे बेहतर परिणाम हासिल करें। श्री गुप्ता आज शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में स्मार्ट फोन का वितरण कर रहे थे। मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों को लेपटाप ओर मोबाइल देकर उन्हें हाइटेक बनाने की पहल की है। इसके जरिये ज्ञान की अपार जानकारी हासिल की जा सकती। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन का उपयोग ज्ञान वृद्धि, व्यक्तिगत विकास के लिए करें, यही सरकार की भी मंशा है। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएँ एक ग्रुप बनाएँ जिसमें आपस में अच्छी जानकारी का आदान-प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आज प्रतियोगिता के क्षेत्र में तगड़ी चुनौती है। ऐसे में प्रदेश के हर विद्यार्थी को अपने को आज के माहौल और परिवेश के अनुसार श्री गुप्ता ने कहा कि तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपको स्मार्ट बनाने की पहल की है अब आपकी जवाबदारी है कि उसका बेहतर सदुपयोग कर अच्छा कर दिखायें। सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि ज्ञान आपके हाथों में है। अब आप अपने लिए उसका क्या और कैसे उपयोग करेंगें, यह आपको तय करना है। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इन्दुप्रभा तिवारी ने स्वागत उदबोधन दिया। प्रतीक स्वरूप मंत्री श्री गुप्ता और सांसद श्री आलोक संजर ने 98 छात्राओं को मोबाईल वितरित किए। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश