Posted on 28 Apr, 2017 5:18 pm

भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 28, 2017, 16:52 IST
 

राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि भारत के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की तस्वीर सभी शासकीय कार्यालय/भवन में अनिवार्य रूप से लगायी जाये। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किये हैं। साथ ही शासन की ओर से प्रकाशित करवाये जाने वाले सभी विज्ञापन में भारत के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की तस्वीर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का भी निर्णय लिया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश