Posted on 04 Jan, 2019 9:52 pm

 

64 वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में दिनांक 04 से 09 जनवरी 2019 तक बालक एवं बालिका बॉक्सिंग (19 वर्ष आयु तक), ह्नूपक्वांडो बालक एवं बालिका 14 वर्ष तथा 17 वर्ष की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधि एवं विधायी कार्य और जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी.शर्मा उपस्थित थे। 

मंत्री डॉ. चौधरी ने प्रदेश में खेलों की दिशा मे किये जा रहे प्रयासों को सराहा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों से खेल प्रतिभाएँ आगे आ रही हैं। सरकार द्वारा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को प्रथम स्थान पर आने पर राशि दस हजार, द्वितीय पर साढ़े सात हजार एवं तृतीय पर पाँच हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। 

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने खेल के महत्व एवं उसका जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। स्वागत भाषण संभागीय संयुक्त संचालक श्री राजीव सिंह तोमर ने दिया। जानकारी दी गयी कि भोपाल में प्रतियोगिता में 28 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 778 बच्चे सम्मिलित हुए हैं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिये 26 समितियाँ बनाई गई हैं। शुभारंभ अवसर पर आकर्षक मार्च पास्ट हुआ। खिलाड़ियों के साथ भोपाल शहर के 6 विद्यालय के बैंड द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। शा.कन्या उ.मा.वि. बैरागढ़ संकुल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

संचालक लोक शिक्षण श्री गौतम सिंह, हॉकी ओलम्पियन श्री समीर दाद, श्री बी.बी. सक्सेना उप संचालक एवं अध्यक्ष तकनीकी समिति एस.जी.एफ.आई., श्री आलोक खरे उपाध्यक्ष एस.जी.एफ.आई., श्री एस.के. परसाई उप संचालक एवं श्री संजय शर्मा सहायक संचालक भी उपस्थित रहे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​