Posted on 07 Apr, 2018 4:08 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 16 अप्रैल को शाजापुर में राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन में कृषक समृद्धि योजना में उपार्जित गेहूँ तथा धान की 200 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के बैंक खातों में हस्तान्तरित करेंगे। यह प्रोत्साहन राशि रबी 2016-17 में उपार्जित गेहूँ और खरीफ 2017 में उपार्जित धान के लिये दी जायेगी। इसी दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला स्तरीय किसान सम्मेलन होंगे।

किसानों के बैंक खातों में आर.टी.जी.एस./एनईएफटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि पहुँचने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत मोबाईल फोन पर तत्काल एस.एम.एस से सूचना भी दी जायेगी। शाजापुर किसान महासम्मेलन का दूरदर्शन समेत रीजनल टी.वी चैनलों पर भी सीधा प्रसारण किया जायेगा। इसके लिए जिला मुख्यालयों पर सम्मेलन स्थल पर एल.ई.डी टी.वी लगाये जाएंगे । किसानों को एस.एम.एस से यह संदेश दिया जायेगा : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में रबी 2016-17 में गेहूँ के उपार्जन पर प्रति क्विंटल 200 रुपये के मान से कृषक प्रोत्साहन राशि आपके बैंक खाते में जमा कराई गई है। इस राशि का उपयोग अपने खेत पर गेहूँ की उत्पादकता बढ़ाने में करके अपनी आय में वृद्धि तथा प्रदेश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें।

जिलों में होने वाले किसान सम्मेलन में मंत्री-परिषद् के सदस्यों के साथ ही स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

रबी 2017-18 की फसलों के लिये प्राइस सपोर्ट स्कीम का वार्षिक कैलेण्डर

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने फसलों का वार्षिक कैलेण्डर जारी किया है।

फसल

बोआई का समय

कटाई का समय

सर्वाधिक मण्डी में आवक समय

प्रस्तावित खरीदी समय (पी.एस.एस)

चना

अक्टूबर मध्य से दिसम्बर तक

फरवरी से मार्च तक

05 अप्रैल से 30 जून तक

10 अप्रैल से 30 जून तक

मसूर

सितम्बर मध्य से नवंबर तक

फरवरी से मार्च तक

05 अप्रैल से 30 जून तक

10 अप्रैल से 30 जून तक

सरसों

सितम्बर मध्य से नवंबर तक

जनवरी से मार्च तक

05 अप्रैल से 30 जून तक

10 अप्रैल से 30 जून तक

 

 

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent