Posted on 21 Oct, 2016 4:31 pm

भोपाल : शुक्रवार, अक्टूबर 21, 2016, 14:35 IST
 

मध्यप्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिये 19 नवम्बर को होने वाले उप चुनाव में 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा। यह सभी क्षेत्र चार जिलों शहडोल, कटनी, उमरिया और अनूपपुर में शामिल हैं। अनूपपुर जिला कलेक्टर को उप चुनाव के लिये रिटर्निंग ऑफीसर घोषित किया गया है।

संसदीय क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में शहडोल जिले का 84-जयसिंहनगर (अजजा), 85-जैतपुर (अजजा), अनूपपुर जिले का 86-कोतमा (अजजा), 87-अनूपपुर (अजजा), 88-पुष्पराजगढ़ (अजजा), 89-बाँधवगढ़ (अजजा) और 90-मानपुर (अजजा) तथा कटनी जिले का 91-बड़वारा (अजजा) शामिल है।

विधानसभा चुनाव-2013

वर्ष 2013 में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में 8 में से 6 स्थान पर भाजपा, जबकि 2 स्थान पर कांग्रेस विजयी रही थी। जयसिंह नगर से भाजपा 13 हजार 963, जैतपुर से भाजपा 11 हजार 206, कोतमा से कांग्रेस 1,546, अनूपपुर से भाजपा 11 हजार 745, पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस 35 हजार 647 बांधवगढ़ से भाजपा 18 हजार 645, मानपुर से भाजपा 44 हजार 246 और बड़वारा से भाजपा के उम्मीदवार 3,287 वोट से विजयी रहे थे।

लोकसभा निर्वाचन-2014

लोकसभा के आम-निर्वाचन में शहडोल संसदीय क्षेत्र से भाजपा के श्री दलपत सिंह परस्ते इंडियन नेशनल कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंदी से 2 लाख 41 हजार 301 मत से विजयी हुए थे। विगत माह उनके निधन से यह स्थान रिक्त घोषित हो चुका है। इस निर्वाचन में जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा 30 हजार 196, जैतपुर से भाजपा 25 हजार 669, कोतमा से भाजपा 23 हजार 436, अनूपपुर से भाजपा 26 हजार 704, पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस 8,189, बांधवगढ़ से भाजपा 47 हजार 967, मानपुर से भाजपा 48 हजार 016 तथा बड़वारा से भाजपा 47 हजार 165 वोट लेकर आगे रही थी। इस प्रकार 8 में से 7 स्थान पर भाजपा अधिक मत प्राप्त कर आगे रही थी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent