शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विजयी
Posted on 22 Nov, 2016 6:38 pm
भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 22, 2016, 18:26 IST | |||||||||||||
मध्यप्रदेश के 12-शहडोल लोकसभा (अजजा) और बुरहानपुर जिले के 179-नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजयी घोषित किये गये हैं। दोनों उप-चुनाव के लिये अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई। उसके बाद ईव्हीएम में प्राप्त मतों की गणना की चक्रवार की गयी। मतगणना-स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती का कार्य हुआ। शहडोल संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के श्री ज्ञान सिंह को 4 लाख 81 हजार 398 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री हिमाद्री सिंह को 4 लाख 21 हजार 15 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के श्री ज्ञान सिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री हिमाद्री सिंह को 60 हजार 383 मत से पराजित किया। मतों की गिनती में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के श्री हीरासिंह मरकाम को 55 हजार 306 वोट मिले। नोटा के लिये 15 हजार 66 मतदाता ने बटन दबाया। शहडोल
जीत का अंतर-60,383 नेपानगर नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री मंजू दादू ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री अंतर सिंह बर्डे को 42 हजार 198 वोट से पराजित किया1 सुश्री मंजू दादू को 99 हजार 626 एवं श्री अंतर सिंह को 57 हजार 428 वोट प्राप्त हुए।
जीत का अंतर- 42198 पिछला चुनाव शहडोल लोकसभा सीट के लिये वर्ष 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्री दलपत सिंह परस्ते 55.47 प्रतिशत मत लेकर 2 लाख 41 हजार 301 वोट से विजयी रहे थे। उन्होंने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह को पराजित किया था। नेपानगर विधानसभा के लिये वर्ष 2013 में हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के श्री राजेन्द्र दादू इण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री रामकिशन पटेल से 22 हजार 178 वोट से जीते थे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश