Posted on 24 Nov, 2018 9:13 pm

 

आयुक्त महिला एवं बाल विकास डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने आज संचालनालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। संचालनालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. भार्गव ने कहा कि संविधान द्वारा दी गई वोट की ताकत का हमें निर्भय होकर निष्पक्ष रूप से उपयोग करना चाहिए। यह हमारी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है।

डॉ. भार्गव ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग बिना किसी भय, लालच तथा बिना धर्म जाति का भेदभाव किये स्वतंत्र रूप से सोच समझ कर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं मतदान करने के    साथ-साथ अपने परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों को भी राष्ट्र हित में सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान के लिये प्रोत्साहित एवं प्रेरित करना चाहिए।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​