Posted on 14 Sep, 2018 3:48 pm

 

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में 29 सितम्बर को 11 जिलों के 975 तीर्थ-यात्री वेलांगणी तीर्थ-स्थल के दर्शन के लिये रवाना होंगे। तीर्थ-यात्रियों की ट्रेन भोपाल के हबीबगंज रेल्वे स्टेशन से रवाना होगी।

तीर्थ-यात्रा पर 11 जिलों भोपाल, सीहोर, रायसेन, सागर, कटनी, जबलपुर, मण्डला, डिण्डोरी, होशंगाबाद, बैतूल तथा इंदौर के तीर्थ-यात्री जाएंगे। भोपाल जिले से 250 यात्री, सीहोर, रायसेन, कटनी, मण्डला, डिण्डोरी, होशंगाबाद तथा बैतूल जिले से 50-50 यात्री, सागर से 150, जबलपुर जिले से 100 तथा इंदौर जिले से 125 यात्री रवाना होंगे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent