Posted on 15 Jun, 2018 5:12 pm

 

जेल मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य की पहल पर जेलर, उप जेलर और मुख्य प्रहरी को नया वेतनमान मिलने पर जेलर संवर्ग ने श्री आर्य को निवास पर शॉल-श्रीफल भेंट कर आभार ज्ञापित किया। वेतन विसंगति को दूर करने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। उल्लेखनीय है कि जेल मंत्री के रूप में श्री आर्य का यह तीसरा कार्यकाल है। तीनों कार्यकाल में श्री आर्य ने जेल विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति, वेतन विसंगति दूर करने और 20 वर्षों से अस्थाई महिला प्रहरियों को नियमित कराने आदि का कार्य करवाया।

आगे भी होगी पदोन्नति

श्री आर्य ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को जानना और उनका निराकरण बहुत जरूरी है। अब पदोन्नति के लिये विभागीय परीक्षा भी होगी। पहले कई बार कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो जाते थे। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित भी किया जायेगा। श्री आर्य ने कहा जेल संवेदनशील विभाग है। जेल में अधिकारी-कर्मचारी अपराधियों के बीच बिना हथियार के अपने कर्त्तव्य करते रहते हैं। श्री आर्य ने कहा पिछले कार्यकाल में जेलरों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा मंजूर करवाया था। इससे उन्हें ड्रावल के अधिकार मिलने से वेतन वितरण में काफी सुविधा हो गई है।

इस दौरान उप महानिरीक्षक श्री एम.आर. पटेल और श्री जी.पी. ताम्रकार सहित सभी जिलों के जेलर उप जेलर और मुख्य प्रहरी उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश