Posted on 21 Dec, 2016 6:29 pm

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 21, 2016, 17:55 IST
 

राज्य शासन ने वर्ष 2015-16 के विष्णु कुमार पुरस्कार के लिये ज्यूरी का गठन किया गया है। ज्यूरी के सदस्य भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री रामसजीवन, जबलपुर के श्री विजय आनंद कुरील और शहडोल के श्री गुलाब चंद रिछारिया होंगे। सदस्य सचिव आयुक्त अनुसूचित जाति विकास होंगे। ज्यूरी का कार्यकाल अधिकतम दो वर्ष होगा। यह पुरस्कार समाज-सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये दिया जाता है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश