Posted on 11 Nov, 2016 8:21 pm

भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 11, 2016, 19:08 IST
 

विश्व मधुमेह दिवस-14 नवम्बर पर भोपाल में जागरूकता वॉक की जा रही है। वॉक सुबह 8 बजे चिनार पार्क से प्रारंभ होकर जयप्रकाश चिकित्सालय में समाप्त होगी। इस बार 'कीप एन आई ऑन डायबिटीज' थीम पर डायबिटीज-डे का आयोजन किया गया है। नोवो नार्डिक्स एजुकेशन फाउण्डेशन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से होने वाली अवेयरनेस वॉक में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे।

आज विश्व-स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में मधुमेह सर्वोच्च-स्तर पर है। भारत में लगभग 6 करोड़ 92 लाख लोग मधुमेह से पीड़ित हैं। मधुमेह की समस्या सभी उम्र के लोगों में बढ़ती जा रही है। जागरूकता वॉक में लोगों को मधुमेह के लक्षणों की पहचान, जाँच, उपचार आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent