विधि-विधायी मंत्री श्री रामपाल सिंह से मिलें विधि आयोग के अध्यक्ष
Posted on 01 Jun, 2018 5:51 pm
विधि-विधायी मंत्री श्री रामपाल सिंह से आज मंत्रालय में विधि आयोग के अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश शर्मा ने भेंट की। इस मौके पर अतिरिक्त सचिव विधि श्री शरदचन्द्र सक्सेना भी उपस्थित थे।
भेंट के दौरान मंत्री श्री सिंह ने विधि-विधायी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री सिंह ने कहा कि लम्बित प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटाने की व्यवस्था बनायी जाये। साथ ही, जन-हित के लिये नियमों का सरलीकरण किया जाये। राज्य शासन द्वारा नियमों में संशोधन में आवश्यकतानुसार सहयोग किया जायेगा।
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश