Posted on 28 Jan, 2017 5:36 pm

 

एप्को ने वन विहार में स्कूली बच्चों को कराया भारतीय-प्रवासी पक्षी दर्शन 

 

भोपाल : शनिवार, जनवरी 28, 2017, 17:12 IST

 

विश्व वेटलेन्ड दिवस पर एप्को ने आज भोपाल के शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्लोरियस अकादमी और ज्ञानदीप विद्यालय के बच्चों को वन विहार में विभिन्न प्रजाति के मध्यभारत और प्रवासी पक्षियों का अवलोकन कराया। सुप्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ श्री मो.खालिक और डॉ. संगीता राजगीर ने 55 विद्यार्थियों और 4 शिक्षकों को पक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

राष्ट्रीय हरित कोर योजना में ईको क्लब विद्यालय के इन बच्चों ने पक्षी ब्लेक ड्रानगो, जंगल बबल्स, ग्रे हेरान, परपल सनबर्ड, रेडवेटेन्ड बल्ब, इंडियन राबिन, लाफिंग डव, कामन मरिया, पेन्टेड स्टार आदि 30 से अधिक स्थानीय पक्षियों के स्वभाव, आहार-विहार, आवास स्थल आदि की जानकारी पक्षी विशेषज्ञों से प्राप्त की।

विद्यार्थी प्रवासी पक्षियों को देखकर अति उत्साहित थे। छात्रों ने विशेष रूप से पेन्टेड स्टार, स्पॉट बिल डक, गूगरल, लेसर विसलिंग टील में काफी रूचि ली। बच्चे बड़ापन कौवा (कारमोरन्ड) का बड़ा झुण्ड अपने समीप पाकर बहुत रोमांचित हुए।

वन विहार संचालक श्री अतुल श्रीवास्तव ने भी बच्चों को पक्षियों की रोचक जानकारी देते हुए बताया कि सारस विश्व का उड़ने वाला सबसे विशाल पक्षी है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. साधना तिवारी और समन्वय पर्यावरण शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप चक्रवर्ती ने किया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent