Posted on 14 Dec, 2016 5:27 pm

भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 14, 2016, 16:14 IST
 

16 दिसम्बर को विजय दिवस पर अरेरा हिल्स स्थित शौर्य स्मारक के ओपन आडीटोरियम में शाम 4: 00 बजे से कार्यक्रम होगा।

उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 1971 में 14 दिन निरन्तर चले भारत-पाक युद्ध में भारत ने 16 दिसम्बर को विजय हासिल की थी। लगभग 93 हजार पाक सैनिकों ने इस दिन भारतीय सेना के समक्ष समर्पण किया था। इस युद्ध के बाद बंगलादेश पृथक स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

सैनिक कल्याण कार्यालय, स्वराज संस्थान एवं पूर्व सैनिक संगठन के इस आयोजन में आम नागरिकों से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश