Posted on 04 Dec, 2016 7:28 pm

भोपाल : रविवार, दिसम्बर 4, 2016, 18:50 IST
 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जन-कल्याण की योजनाओं पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में घरेलू कामकाजी महिला, केशशिल्पी, हाथ ठेला, रिक्शा-चालक, हॉकर्स और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के हितग्राहियों को चेक सौंपे। आर्थिक कल्याण के लिये संचालित इन योजनाओं से कमजोर तबके के शहरी लोग न केवल आत्मनिर्भर हुए हैं, बल्कि विकास की मुख्य धारा से भी जुड़े हैं। साथ ही शहरों में आधुनिक सुविधाएँ भी बढ़ी हैं। यह जानकारी आज भोपाल में जन-कल्याणकारी योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजनाओं पर आधारित फिल्मों के प्रदर्शन के समय सामने आयी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहरी क्षेत्रों के लिये संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित फिल्म प्रदर्शन के साथ योजनाओं के अमल की विस्तृत जानकारी भी दी गयी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, शहरी घरेलू कामकाजी महिला कल्याण योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, परम्परागत व्यवसाय को प्रोत्साहित करने की योजना, मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना का अधिकाधिक लाभ कैसे ले सकते हैं, इसका प्रशिक्षण दिया गया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद एवं भाजपा अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान, मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और लाखों लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश