Posted on 27 Apr, 2017 6:57 pm

भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 27, 2017, 16:30 IST

 

 

केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल माधव दवे ने कहा कि विंध्या हर्बल उत्पाद ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। आयुर्वेद के प्रति विश्व का विश्वास बढ़ा है और ग्लोबल मर्किट में हर्बल उत्पाद की माँग लगातार बढ़ रही है। श्री दवे आज बरखेड़ा पठानी में लघु वनोपज प्र-संस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र का निरक्षण कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री दवे ने केन्द्र की इकाई में शहद संग्रहण, गुणवत्ता परीक्षण केन्द्र, आधुनिक पैकेजिंग मशीन, हर्बल पैकेज ईकाई, कैप्स्यूल पैकिंग आदि का निरीक्षण कर विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। श्री दवे ने केन्द्र परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।

राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंध संचालक श्री जव्वाद हसन ने बताया कि विंध्या हर्बल के लगभग 340 से अधिक प्रमाणीकृत आयुर्वेदिक उत्पाद उपलब्ध है। इनमें शहद काफी लोकप्रिय है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.आर. ओखंडियार ने बताया कि केन्द्र को भारत सरकार के आयुष विभाग से मान्यता प्राप्त फार्मेसी का दर्जा मिला है। केन्द्र द्वारा देश के 17 राज्य के आयुष विभागों को आयुर्वेदिक औषधियाँ प्रदाय की जाती हैं।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वाइल्ड लाइफ श्री जितेन्द्र अग्रवाल, प्रधान मुख्य वन सरक्षक (वन बल प्रमुख) डॉ. अनिमेष शुक्ला तथा वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश