Posted on 13 Jun, 2017 3:19 pm

भोपाल : मंगलवार, जून 13, 2017, 15:02 IST
 

वर्षा ऋतु में बाढ़ एवं अति वृष्टि से होने वाली क्षति की जानकारी शासन को देने के लिए प्रमुख अभियंता लोक निर्माण भवन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कार्यपालन यंत्री श्री अजय आनंद लिखार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मोबाइल नम्बर 9425176255 है। श्री अजय आनंद लिखार की सहायता के लिए श्री पी.एन. चौकसे सहायक यंत्री एवं श्री रफीक खान सहायक मानचित्रकार को पदस्थ किया गया है।

प्रमुख अभियंता श्री अखिलेश अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि सड़क में हुई क्षति के टेंपरेरी रेस्टोरेशन तथा परमानेंट रेस्टेरोशन के लिए आवश्यक राशि की जानकारी तत्काल भिजवाये।

जिला स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम में सहायक यंत्री स्तर के एक अधिकारी को नियुक्त कर नाम, पता टेलीफोन नम्बर, मोबाइल नम्बर आदि की जानकारी मांगी गई है। प्रत्येक परिक्षेत्र मंडल में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर कार्यपालन यंत्री/ सहायक यंत्री स्तर के अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर प्रमुख अभियंता कार्यालय को उनके नाम, दूरभाष, फैक्स, मोबाइल नम्बर, ई-मेल एवं फैक्स की जानकारी से नोडल अधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

प्रदेश में कही पर भी अति वर्षा से सड़क/ भवन/ पुल क्षतिग्रस्त होने की और यातायात बाधित होने की सूचना एवं बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की अद्यतन जानकारी स्थानीय जिला प्रशासन के साथ ही प्रमुख अभियंता कार्यालय के कन्ट्रोल रूम को तत्काल भिजवाने के निर्देश दिये गये हैं। वर्षा से मार्ग अवरूद्ध होने, यातायात पुन: प्रारंभ किये जाने तथा क्षति की अनुमानित लागत निर्धारित प्रपत्र में भेजने के निर्देश जारी किये गये हैं। इसके अतिरिक्त मैदानी अधिकारियों को अपने दीर्घ अनुभव एवं तकनीकी ज्ञान का उपयोग करते हुए बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितिजन्य स्थितियों में अपने स्व-विवेक से निर्णय लेकर होने वाले नुकसान को तत्परता से दूर करने को कहा गया है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश